राजनीति

कांग्रेस में शामिल हो रहीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : बिहार में बुधवार को चुनाव प्रचार और तेज होता दिख रहा है। आज मुख्‍यमंत्री (CM) एवं जनता दल यूनाइटेड ( के अध्‍यक्ष नीतीश कुमार  चार जनसभाओं के साथ अपनी एक्‍चुअल रैलियों (Actual Rallies) की शुरुआत कर रहे हैं। नीतीश कुमार की जनसभाएं बांका के अमरपुर, भागलपुर के सुल्तानगंज, मुंगेर के तारापुर और पटना के मोकामा में हो रहीं हैं। उधर, राष्‍ट्रीय जनता दल  के नेता व महागठबंधन  के मुख्‍यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट से हाजीपुर में नामांकन दाखिल कर दिया है। आज दिल्‍ली में होने जा रही कांग्रेस चुनाव समितिकी बैठक में दूसरे व तीसरे चरण के प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए जाएंगे। बिहार में चुनावी हलचल की पल-पल की खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बांका के बाद भागलपुर के सुल्‍तानगंज में रैली कर रहे हैं। उधर दिल्‍ली में शरद यादव की बेटी कांग्रेस में शामिल होने जा रहीं हैं। इस बीच तेजस्‍वी यादव ने राघोपुर से नामांकन किया है।

01.00 बजे: कुछ ही देर में कांग्रेस में शामिल होने जा रहीं शरद यादव की बेटी सुभाषिणी राज राव। बिहार के बिहारीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना।

12.45 बजे: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्‍होंने कहा है कि पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है।

12.30 बजे: बीजेपी के भूपेंद्र यादव चुनाव प्रचार के लिए रवाना। कहा कि तेजस्वी बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। वे बताएं कि आरजेडी के शासनकाल में भ्रष्टाचार क्यों बढ़ा? कृषि विकास, सड़क, पानी, बिजली में विकास क्यों नहीं कर पाए?

12.15 बजे: तेजस्‍वी यादव ने राघाेपुर सीट से किया नॉमिनेशन। इसके बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार अपने गृह जिला से चुनाव लड़ें, वे वहां से भी लड़कर उन्‍हें पराजित कर देंगे।

12.00 बजे: बांका के अमरपुर में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार का विकास उनका विजन है। अगर उनकी सरकार फिर बनी तो वे सात निश्‍चय पार्ट 2 लागू करेंगे।

Related Articles

Back to top button