उत्तर प्रदेशराज्य

ईंट-भट्ठे के संचालन व लेनदेन के विवाद में मारपीट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ईंट-भट्ठे के संचालन व लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान हवाई फायरिंग व रुपये कि छीन लेने का भी आरोप है।

रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के खारा का पुरवा का मामला। ईंट-भट्ठे के संचालन व लेनदेन के विवाद में भिड़े दो पक्ष। घायल तीनों लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

 

ये है पूरा मामला

घटना लालगंज थाना क्षेत्र की है। दरअसल, खारा का पुरवा निवासी राधे लाल यादव की नसीरपुर मजरे अंबारा पश्चिम निकट उतरा गौरी स्थित जमीन पर ईंट भट्ठा लगा है। उसने वर्ष 2010 में रामनाथ तिवारी को किराए पर भट्ठा दिया था। तभी से राम नाथ तिवारी अलग-अलग लोगों को भट्ठा संचालन के लिए एग्रीमेंट पर देता रहा है। गत वर्षों में उसने बिहार प्रान्त के बैजनाथ प्रसाद के नाम भट्ठे का एग्रीमेंट किया था, जिसे नसीरपुर का रहने वाला विनोद कुमार चला रहा था। इस साल भट्टे का एग्रीमेंट समाप्त हो गया था। रामनाथ ने इस बार भट्ठा वाजपेईपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को संचालन के लिए दे दिया था। विनोद पाल का आरोप है कि ईंट भट्ठे में लगी। लगभग ढाई लाख ईंटे एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद उसने भट्ठे से 50 मीटर दूर दूसरे के खेत में लगवा दी थी। बीती रात लगभग 12बजे आरोपित उसकी ईंटे उठवा रहे थे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की और दहशत फैलाने का प्रयास किया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि वह भट्ठे पर मौजूद मजदूरों को खाना देने गए थे तभी विनोद कुमार ने हमला बोलकर गाड़ी में रखे रुपये लूट लिए और गाड़ी छतिग्रस्त कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस मारपीट में एक ही पक्ष से नवल किशोर द्विवेदी पुत्र प्रयाग नारायण द्विवेदी व अवधेश तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी तथा नेपाली पुत्र छोटेलाल को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल तीनों लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button