उत्तर प्रदेशराज्य

कुशीनगर में बैलेट पेपर को लेकर हुई नोकझोंक

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:कुशीनगर में मतगणना के दौरान नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि कमल के फूल पर मुहर लगा हुआ था। उसी बैलेट पेपर पर हाथ के पंजे पर भी अंगूठे का निशान था। इसे लेकर सपा प्रत्याशी हैदर अली राइनी के समर्थक विजय पाल यादव ने उसे अस्वीकृत करने की अपील की।इस पर भाजपा प्रत्याशी विनय जायसवाल ने कहा कि नियम के तहत यह वैलिड है। यह निर्वाचन आयोग के नियम में भी है। इसी बात को लेकर दोनों में ऊंची आवाज में बात शुरू हो गई। इसके बाद दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। करीब दो मिनट तक हंगामे के चलते सभी बूथों पर मतगणना बंद रही। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाया बुझाया। उसके बाद मतगणना शुरू हुई।

बता दें कि कुशीनगर की तीन नगरपालिका अध्यक्ष और तीन पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए चार मई को पड़े वोटों की गिनती आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मतगणना पडरौना, कसया, हाटा, कप्तानगंज, खड्डा और तमकुहीराज में तहसील मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम/मतगणना स्थल पर हो रही है।पडरौना और कप्तानगंज कुछ बूथों पर मतगणना थोड़ी देरी से शुरू हुई। हाटा में पुलिस ने मतगणना स्थल के बाहर भीड़ लगाए लोगों को खदेड़ा। अभी मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। 11 बजे तक जनपद के किसी भी नगरपालिका या नगर पंचायत के पहले चरण का चुनाव परिणाम घोषित नहीं हुआ है।डीएम रमेश रंजन और एसपी धवल जायसवाल ने सुबह आठ बजे पडरौना सहित कप्तानगंज, कसया और अन्य मतगणनास्थलों का निरीक्षण किया तथा मतगणना शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button