उत्तर प्रदेशराज्य

फरवरी से कोविड वैक्सीन का स्टॉक खत्म

स्वतंत्रदेश लखनऊ:UP में कोविड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। लोग 3 महीने वैक्सीन नहीं लगवा पा रहे हैं। रोजाना बड़ी संख्या में लोग सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन न होने के कारण लौट रहे हैं। स्टेट नोडल अफसर के मुताबिक, जरूरत के मुताबिक डिमांड भी की है। हालांकि अभी तक सप्लाई नहीं मिली है।एक तरफ जहां एक्सपर्ट बूस्टर यानी प्रिकॉशन डोज लेने पर जोर दे रहे हैं। वहीं UP में फरवरी से वैक्सीन न होने से लोग डोज नहीं ले पा रहे हैं। फरवरी से 9 मई तक के आंकड़ों की बात करें, तो इस बीच कुल पॉजिटिव केस 17 हजार 419 मिले। वहीं कोरोना से 57 लोगों की मौत हुई है।

कोवीशील्ड, कोवैक्सिन और कॉर्बीवैक्स सभी का स्टॉक खत्म
UP में अब तक कुल 39 करोड़ 20 लाख 7 हजार 263 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 17 करोड़ 69 लाख 99 हजार 367 को पहली डोज और 16 करोड़ 89 लाख 69 हजार 528 को दोनों डोज लग चुकी है। वहीं प्रिकॉशन डोज लगाने वालों की संख्या 4 करोड़ 60 लाख 38 हजार 368 है। इस साल मार्च के बाद अचानक कोरोना केस बढ़े हैं, लेकिन वैक्सीनेशन बहुत कम था। कारण ये था कि कोविड वैक्सीन का स्टॉक ही UP में खत्म है।

एक दिन में लगी महज 16 डोज
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को एक दिन में सिर्फ 16 डोज वैक्सीनेशन की लगाई गई। जिनमें 10 लोगों को पहली डोज, 2 को दूसरी डोज और 4 को बूस्टर डोज लगी। सरकारी अस्पतालों में स्टॉक खत्म होने के कारण वैक्सीन की यह डोज निजी अस्पतालों में लगी हैं।तमाम दावों के बावजूद न तो वैक्सीन का स्टॉक मिला और न ही अभियान की फिर से शुरुआत हो पाई। फिलहाल यूपी में कोवीशील्ड, कोवैक्सिन और कॉर्बीवैक्स सभी का स्टॉक खत्म है। 

बलरामपुर अस्पताल में वैक्सीनेशन ठप
लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु ने बताया कि 3 महीने से अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन नहीं हो रहा है। कुछ लोग वैक्सीन से जुड़ी जानकारी लेने या वैक्सीन की डोज लेने के लिए आते हैं, पर उन्हें वापस भेज दिया जाता हैं।

सिविल अस्पताल में बिना डोज लिए लौट रहे लोग
सिविल अस्पताल लखनऊ के सीएमएस डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि कई महीनों से वैक्सीन स्टॉक में न होने के कारण कोरोना वैक्सीनेशन बंद हैं। अभी कोई भी डोज नहीं लग पा रही है। वैक्सीन की आपूर्ति होने पर एक बार फिर वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी।

Related Articles

Back to top button