उत्तर प्रदेशराज्य

बीनू बनीं सहायक वन संरक्षक अधिकारी

स्वतंत्रदेश , लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जिले की बीनू ने 42 वां स्थान प्राप्त किया। उनका सहायक वन संरक्षक अधिकारी के पद पर चयन हुआ। उसकी इस सफलता पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जिले की बीनू ने 42 वां स्थान प्राप्त किया।

शहर के मुहल्ला आजाद नगर निवासी बीनू पाल पुत्र गंगाराम पाल का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की परीक्षा में सहायक वन संरक्षक अधिकारी के पद पर हुआ। वीनू ने 42वां स्थान प्राप्त किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जनपद में ही ग्रहण की। बीनू चार भाई- बहनों में दूसरे नंबर पर है। उसकी बड़ी बहन शिक्षिका है और दोनों भाई सिविल सेवा की तैयारी कर रहे है। उनकी इस सफलता पर उनके शिक्षक राजेश वर्मा सहित परिवार के सभी सदस्यों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button