उत्तर प्रदेशराज्य

भारत में एक से ज्यादा कोरोना वैक्सीन होंगी

स्वतंत्रदेश , लखनऊ :केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने मंगलवार कहा- उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में देश में एक से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध होंगी। देशभर में इसके डिस्ट्रीब्यूशन की प्लानिंग पर काम शुरू हो गया है। हर्षवर्धन ने यह जानकारी मंत्री समूह की बैठक के दौरान दी।

सोमवार को 54265 केस आए, 78365 मरीज ठीक हुए, 710 की मौत हुई अब तक 62.24 लाख मरीज ठीक हुए, 8.37 लाख मरीजों का इलाज चल रहा

इस बीच, देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 73 हजार 565 हो गया है। वहीं, 710 लोगों ने दम तोड़ा। देश में एक्टिव केस में 21 दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई है। 24 घंटे में 25 हजार केस कम हुए हैं। इससे पहले 21 सितंबर को 28 हजार 653 केस कम हुए थे।

देश में पिछले दो हफ्तों में 10 लाख मामले बढ़े हैं। हालांकि, 24 घंटे में सामने आने वाले संक्रमितों की औसत संख्या अब 72 से 74 हजार के बीच हो गई है। दो हफ्ते पहले हर दिन 90 हजार से ज्यादा मामले सामने आते थे।

अब तक 62.24 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 9 हजार 894 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी का आंकड़ा बढ़ने से एक्टिव केस भी कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 71 हजार 559 लोग ठीक होने के साथ एक्टिव केस की संख्या घटकर 8.61 लाख हो गई। लगातार चार दिनों से देश में एक्टिव केस की संख्या 9 लाख से नीचे रही। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

उत्तरप्रदेश

बीते 24 घंटे में राज्य में 2182 मामले सामने आए और 3342 लोग ठीक हो गए। अब प्रदेश में 38815 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 3 लाख 93 हजार 908 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल रिकवरी रेट 89.37% हो गया है।

Related Articles

Back to top button