उत्तर प्रदेशराज्य

किराया नहीं दे पाई, मकान मालिक ने पीटा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मकान का किराया न दे पाने पर मकान मालिक ने अपने बेटे और घर की महिलाओं के साथ मिलकर किराए से रह रही विधवा महिला के साथ मार-पीट की। इसके बाद महिला को पेड़ से बांध कर उसका सामान घर के बाहर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़ित महिला को मुक्त कराया।

यह फोटो हमीरपुर की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बंधक महिला को मुक्त कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मजदूरी नहीं मिलने के कारण नहीं दे सकी किराया
शहर कोतवाली अंतर्गत जेल तालाब इलाके में रहने वाली शोभा देवी के पति की मौत हो चुकी है। वह भागीरथ प्रजापति के मकान में किराए पर रह रही थी। मेहनत, मजदूरी करने वाली शोभा देवी कोरोना काल में काम नहीं मिल पाने की वजह से कई महीनों से मकान मालिक का किराया नहीं दे पा रही थी। जिसके चलते रविवार को मकान मालिक के घर की महिलाओं ने शोभा देवी को जबरन मकान से निकाल कर घर के बाहर पेड़ से बांध दिया। उसकी गृहस्थी का सभी सामान घर कर बाहर फेंक दिया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शोभा देवी को छुड़ा कर आजाद कराया।

एएसपी बोले- मामला दर्ज, चार आरोपियों को पकड़ा गया

एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बाकियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button