उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाली हीर खान केस दर्ज

 सोशल मीडिया पर लम्बे समय से देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय भाषा बोलने वाली हीर खान पर अब पुलिस का शिकंजा कसा है। पुलिस के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक कमेंट करने वाली हीर खान के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज हुई है। 

हीर खान ने देवी-देवताओं के बारे में अशोभनीय भाषा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस वीडियो में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो में वह खुद को इस्लाम का रक्षा बता रही है। उसने इस वीडियो में प्रदेश की पुलिस के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के साथ खुद को पकड़ के दिखाने की

चुनौती पेश की है। यूट्यूबर हीर खान अचानक सुर्खियों में बनी हुई है। उसने यूट्यूब चैनल ब्लैक डे 5 अगस्त पर एक वीडियो अपलोड किया है, जो बेहद अमर्यादित और भड़काऊ है। इस वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पण के साथ ही बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद अब उसकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

वायरल वीडियो में हीर खान नाम की यह महिला भगवानों के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रही है। महिला यह भी कहती है कि उसे पुलिस का डर नहीं है क्योंकि वह दो सालों से ऐसा कर रही है लेकिन अबतक पुलिस ने कुछ नहीं किया। हीर खान कहती है कि वह खुद चाहती

सोशल मीडिया पर हीर खान की कुछ और वीडियोज भी शेयर हो रही हैं। इसमें भी वह देवी-देवताओं के लिए ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल कर रही है। सोशल मीडिया पर हीर खान की गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोग लिख रहे हैं कि यह महिला अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए ऐसे शब्द बोल रही है। वैसे यह महिला कहां की है और हीर खान क्या इसका असली नाम है, यह जानकारी साफ नहीं है, लेकिन ज्यादातर लोग इसमें यूपी पुलिस को टैग कर रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button