उत्तर प्रदेशराज्य

आरक्षी का इटावा में मिला शव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के अयोध्या के थाना रामजन्मभूमि में तैनात सिपाही योगेश चौहान का शव इटावा जिले में बरामद हुआ है। योगेश मथुरा के थाना हाईवे अंतर्गत बालाजीपुरम औरंगाबाद के रहने वाले थे। योगेश का शव इटावा जिले के लाबेदा थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है। योगेश सात दिन का अवकाश लेकर अपने घर जाने के लिए यहां से निकले थे। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

अयोध्या शव इटावा जिले के लाबेदा थाना क्षेत्र में बरामद हुआ है। सात दिन का अवकाश लेकर अपने घर जाने के लिए यहां से निकले थे। परिजनों में कोहराम। शव का पोस्टमार्टम इटावा में कराया जा रहा है।

डीआइजी दीपक कुमार ने बताया कि सात अक्टूबर को योगेश अवकाश लेकर घर जाने के लिए यहां से रवाना हुए थे। योगेश ने सात की छुट्टी ली थी। शुक्रवार को उनके भाई ने सूचना दी कि वह घर नहीं पहुंचे। योगेश की गुमशुदगी थाना रामजन्मभूमि में दर्ज है। छानबीन में सामने आया है कि योगेश के साथ ही एक अन्य महिला आरक्षी ने भी तीन दिन का अवकाश लेकर अपने घर जाने के लिए निकली थी। महिला आरक्षी का घर इटावा में है। महिला आरक्षी आगरा में अपनी बहन के घर मिली है। उससे आगरा पुलिस लाइन में पूछताछ चल रही है। महिला आरक्षी को यहां लाने के लिए टीम रवाना हुई है। अयोध्या पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी। आरक्षी योगेश अविवाहित था। शव का पोस्टमार्टम इटावा में कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button