राष्ट्रीय

70 लाख के पार होगा संक्रमितों का आंकड़ा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 69.77 लाख हो गया है। यह आज 70 लाख के पार हो जाएगा, लेकिन राहत की बात है कि एक्टिव केस घटकर नौ लाख से कम हो गए हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि नए केस से ठीक हो रहे मरीजों का आंकड़ा लगातार ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को देश में 73 हजार 220 नए केस आए, जबकि 82 हजार 292 मरीज ठीक हो गए। यह लगातार 20वां दिन था, जब नए केस 90 हजार से नीचे रहे। इससे पहले 16 सितंबर को नए केस का आंकड़ा 97 हजार 860 के पीक तक गया था।

शुक्रवार को 73 हजार 220 नए केस आए, 82 हजार 292 मरीज ठीक हुए, 929 की मौत हुई

17 अक्टूबर से तेजस एक्सप्रेस चलाई जाएगी
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- तेजस एक्सप्रेस 17 अक्टूबर से फिर से चलाई जाएगी। हाई स्पीड ट्रेन लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई के बीच चलती है। यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए मुंबई में अंधेरी में एक अतिरिक्त ठहराव होगा। सफर के दौरान यात्रियों को मास्क और फेस शील्ड पहनना होगा। आरोग्य सेतु ऐप रखना भी जरूरी होगा। सभी यात्रियों को कोविड-19 सुरक्षा किट भी दी जाएगी। इसमें हैंड सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स और फेस शील्ड होगा।

उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को 3207 केस आए, 4424 मरीज ठीक हो गए, 48 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 4 लाख 30 हजार 666 केस आ चुके हैं, 3 लाख 83 हजार 86 मरीज ठीक हो चुके हैं, 41 हजार 287 का इलाज चल रहा है, जबकि 6293 की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button