उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

अजय कुमार लल्लू रायबरेली में गिरफ्तार

रायबरेली,  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मंगलवार को सलोन में गिरफ्तार कर लिए गए। वह अपने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दो वाहनों से बलिया जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ मौजूद अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल गिरफ्तारी की वजह और कांग्रेस नेता को रखने का स्थान बताने में पुलिस प्रशासन कतरा रहा है।

रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर सलोन स्थित टोल प्लाजा के पास पहले ही पुलिफोर्स तैनात कर दी गई थी। जैसे ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का वाहन वहां पहुंचा, वैसे ही उन्हें रोक लिया गया। जिसके बाद माहौल गर्म हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष व उनके साथियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते नसीराबाद, डीह, जगतपुर समेत अन्य कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी नित्यानंद राय भी आ गए।

Related Articles

Back to top button