उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी की गर्मी ने फरवरी में तोड़े 4 रिकॉर्ड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी की गर्मी ने फरवरी महीने में ही 4 रिकॉर्ड तोड़ दिए। कानपुर में 52 साल बाद 22 फरवरी को पारा 33.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले, 1972 में 33.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। यह पहली बार नहीं है जब कानपुर में पारे ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। इससे पहले भी 3 बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह फरवरी में पारा बढ़ रहा है। उससे मई-जून में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को प्रयागराज प्रदेश में सबसे गर्म रहा। दूसरा नंबर कानपुर का रहा है। बुधवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 33.7 और प्रयागराज में 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।मौसम विज्ञानी ने बताया कि द क्रॉस डिपेंडेंसी इनीशिएटिव (एक्सडीआई) की अध्ययन रिपोर्ट में एक्स्ट्रीम वेदर कंडीशन की बात सामने आई है। यह रिपोर्ट चेतावनी जारी करने के साथ-साथ आगाह करने वाली भी है। रिपोर्ट में क्लाइमेट चेंज के खतरों का सामना करने में चीन के बाद भारत को रखा गया है। रिपोर्ट में प्रभावित होने वाले शीर्ष 50 राज्यों की सूची बनाई गई है, जिनमें भारत के 9 राज्य हैं।

Related Articles

Back to top button