उत्तर प्रदेशराज्य

4 दिन में हार्ट-ब्रेन अटैक से 65 मौतें

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:यूपी में ठंड का कहर जारी है। 9 शहरों का तापमान 5 डिग्री से नीचे चला गया है। गुरुवार को जालौन प्रदेश का सबसे सर्द जिला रहा। यहां तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया। इसके बाद कानपुर ठंडा रहा। यहां तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यहां 24 घंटे में दो सरकारी अस्पतालों में 25 लोगों की जान हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से चली गई। इससे पहले के आंकड़ों की बात करें तो 3 दिन में 40 और 4 दिन में 65 लोगों ने हार्ट-ब्रेन स्ट्रोक से जान गंवाई है।कानपुर में लक्ष्मीपत सिंहानिया हृदय रोग संस्थान के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा ने बताया, “हृदय रोग से पीड़ित गुरुवार को 723 मरीज आए। इनमें 41 मरीजों को भर्ती किया गया। 15 मरीजों की अस्पताल पहुंचने से पहले हो मौत गई। वहीं, 7 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, हैलट अस्पताल में लाई गईं उन्नाव की 65 वर्षीय संध्या, कल्याणपुर की 74 वर्षीय रजोल और कन्नौज के 70 वर्षीय जाकिर की मौत ब्रेन स्ट्रोक के कारण हो गई।”

हल्की धूप निकलने से मामूली राहत
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ में शीतलहर चलेगी, लेकिन गुनगुनी धूप निकलेगी। शाम को धुंध छाई रहेगी। इससे शीतलहर बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान दिन का तापमान 16°C और रात का तापमान 6°C रहने की संभावना है। देश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा पड़ेगा और कोल्ड-डे कंडीशन जैसी स्थिति रहने का पूरा अनुमान है।

Related Articles

Back to top button