उत्तर प्रदेशराज्य
देहरादून से भी ठंडा रहा यूपी
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:UP में पहाड़ी राज्यों से भी भीषण सर्दी पड़ रही है। बुधवार को अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि देहरादून का पारा 6 डिग्री रहा है। इसके अलावा प्रदेश के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ में 7.5 और कानपुर में 7 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। इसके अलावा शाहजहांपुर 6.1, मुजफ्फरनगर 6.2, आगरा 6.3, बाराबंकी 6.4 और मुरादाबाद में 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, यूपी के पश्चिमी हिस्से में 29 से 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। यानी, यहां पारा 2 से 3 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, तेज पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश में कोहरे की मार भी रहेगी।