उत्तर प्रदेशराज्य

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती

 स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती हुई हैं। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार मंत्री का रूटीन चैकअप कराया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सीतारमण नियमित जांच और पेट में मामूली संक्रमण के चलते एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हुई हैं।

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आज हल्की परेशानी आने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 63 वर्षीय मंत्री को दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया। रूटीन चैकअप के बाद उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button