उत्तर प्रदेशराज्य

ठिठुरन बढ़ी, कोहरा छाया,स्कूल टाइमिंग बदली

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में ठिठुरन बढ़ने के साथ कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी यानी दृश्यता घटकर 400 मीटर तक रह गई। इससे रेल और सड़क पर ट्रैफिक पूरी तरीके से प्रभावित रहा। 18 ट्रेन 6 घंटे तक देरी से चल रही है। कानपुर में लगातार तीसरे दिन भी कोहरे की वजह से फ्लाइट कैंसिल रहीं। यूपी के ज्यादातर स्कूलों की टाइमिंग सुबह 10 बजे से की गई है।

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट में कोहरे की वजह से यहां फ्लाइट कैंसिल रहीं।

4.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अमेठी सबसे ज्यादा ठंडा रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तापमान में 1 से 2 डिग्री न्यूनतम गिरावट दर्ज की गई है। सोनभद्र में 6.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में 7.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अलीगढ़ का तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा तो वही आगरा का तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग की माने तो आज यानी 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। कल के बाद कोहरे में कमी आ सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 22 दिसंबर 5.30 बजे बरेली में 25 मीटर, बहराइच में 50 मीटर, गोरखपुर में 25 मीटर दृश्यता यानी विजिबिलिटी दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button