उत्तर प्रदेशराज्य

मेहमानों के स्वागत के लिए संवरेगी ताज नगरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:जी-20 समूह के मेहमानों की मेजबानी के लिए फतेहाबाद रोड को छह करोड़ रुपये से चमकाया जाएगा। 7.5 किमी. सड़क का नवीनीकरण होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने प्रस्ताव बनाया है। नए साल में सड़क तैयार हो जाएगी। फरवरी में कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष ताजमहल घूमने के लिए आगरा आ सकते हैं।

जर्जर हैं  ताजनगरी में सड़क 

ताज व्यू तिराहा, अग्रसेन चोक से ताजपूर्वी गेट और ताजनगरी में सड़क जर्जर हैं। पहले स्मार्ट सिटी, फिर मेट्रो व अन्य विभागों की खुदाई के बाद सड़क की एप्रोच बिगड़ गई है। पूरी सड़क का नवीनीकरण होगा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के अनुसार जल्द फतेहाबाद रोड निर्माण शुरू हो जाएगा। मेट्रो और पीडब्ल्यूडी दोनों इसका खर्च उठाएंगे। इसके अलावा ताजमहल, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और एत्माउद्दौला की सड़कें भी दुरुस्त होंगी। उन्होंने बताया कि फरवरी में जी-20 समूह के प्रतिनिधियों की कॉन्फ्रेंस होंगी। ताजमहल के आस-पास क्षेत्र में सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

4.50 करोड़ खर्च नहीं भरे गड्ढे

उधर, सड़कों के गड्डामुक्ति अभियान पर पीडब्ल्यूडी ने 4.50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। दो बार मियाद निकल गई। फिर भी ग्रामीण मार्गों से लेकर अन्य जिला मार्ग गड्डामुक्त नहीं हुए। शहर में जिन सड़कों की खुदाई चल रही है वहां धूल नियंत्रण के उपाय नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में पीडब्ल्यूडी की 1632 सड़कें हैं।

Related Articles

Back to top button