उत्तर प्रदेशराज्य

चीनियों की साजिश,भारत के सपोर्ट में US

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:अरुणाचल में भारत और चीन के सैनिकों में झड़प का एक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह भारतीय-चीनी सैनिकों की भिड़ंत का है। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये वीडियो 2021 का बताया जा रहा है।अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी पैट राइडर ने तवांग पर कहा- चीन उकसावे की कार्रवाई करता है। अमेरिका ने देखा कि चीन LAC के आस-पास सेना जुटा रहा है और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रचर बना रहा है। हम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारत के प्रयासों का पूरा समर्थन करेंगे। हम अपने मित्र देशों की सुरक्षा निश्चित करते रहेंगे।2 मिनट 47 सेकेंड के इस वीडियो में भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों का जमकर मुकाबला कर रहे हैं।

चीनी सैनिकों के हाथ में डंडे, कंटीली लाठियां दिख रही हैं। कंधों पर आधुनिक राइफलें टंगी हैं। वे अपने साथ वीडियोग्राफी के लिए ड्रोन भी लेकर आए थे। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बैटन से लैस थे। तो भारतीय सैनिक भी कंटीले डंडे लेकर खड़े थे। जैसे उन्होंने तार तोड़कर घुसने की कोशिश की भारतीय सैनिक टूट पड़े। चीनी सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया।

Related Articles

Back to top button