उत्तर प्रदेशलखनऊ

डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में डॉक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का मामला है। डॉक्टर का कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने कुत्ते को घर के गेट पर पॉटी करते देखा तो मना कर दिया। इतने में कुत्ते को टहला रहा युवक भड़क गया। उसने डॉक्टर की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इस घटना CCTV फुजेट भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मामला गुडंबा कोतवाली क्षेत्र का है।जानकीपुरम सेक्टर जे इलाके में डॉक्टर जेके शाही अपने परिवार के साथ रहते हैं। वो सीएचसी अलीगंज में तैनात है। उनकी पोस्टिंग NHM में संविदा पर है। उनके घर के पास में सोनकर नाम का युवक रहता है। प्रभारी निरीक्षक आलोक राय बताया कि गुरुवार को सोनकर अपने कुत्ते को इलाके में टहला रहा था। इसी दौरान डॉक्टर के घर के पास कुत्ता पॉटी करने लगा तो डॉक्टर ने मना किया। इस पर सोनकर से कहासुनी हो गई। उनकी लाठी से पिटाई कर दी। घायल अवस्था में डॉक्टर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। मुकदमा दर्ज कर कुत्ते के मालिक की तलाश की जा रही है। डॉक्टर ने मेदांता हॉस्पिटल में अपना MRI कराया है।

डॉक्टर जेके शाही ने बताया कि अक्सर युवक घर के बाहर कुत्ते को टहलाने लाता है। सुबह-शाम पॉटी कराता है। कई बार कुत्ते ने गेट पर ही पॉटी की। बार-बार मना करने पर भी युवक नहीं माना। ऐसा ही गुरुवार शाम को भी हुआ। डॉक्टर का कहना है कि युवक का पूरा नाम मैं नहीं जानता हूं, लेकिन उसकी शक्ल देखकर पहचान सकता हूं। मैंने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button