उत्तर प्रदेशलखनऊ

निष्पक्ष उपचुनाव पर डिप्टी CM केशव बोले

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 3 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा में निष्पक्ष चुनाव कराए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों ही चुनाव आयोग के दरवाजे पर पहुंचे हैं। निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव और सपा का इतिहास रहा है कि गुंडई के बलबूते चुनाव जीतना है। अखिलेश यादव ने सत्ता के बल पर डिंपल यादव को कन्नौज से निर्विरोध चुनाव जिताया था। वह अपना इतिहास याद रखें।

उपचुनाव को लेकर सपा का आरोप है कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग से चुनाव लड़ रही है?
जिनका इतिहास धांधली कर रहा है, वह ऐसा ही आरोप लगाते हैं। भाजपा का इतिहास ऐसा कभी नहीं रहा। हम गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। गुंडों की सहायता चुनाव में नहीं लेते हैं। अपराधियों पर प्रदेश में लगातार कार्रवाई हुई है। हम लोग बूथ कब्जे की आशंका के आधार पर चुनाव आयोग से मदद मांगते हैं। मांग होती है कि बिना देरी किए गुंडे, माफिया और बाहुबलियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। 

Related Articles

Back to top button