उत्तर प्रदेशराज्य

ताजमहल में प्रवेश के लिए मारामारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ताजमहल में शनिवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के चलते ताज में प्रवेश के लिए मारामारी मची रही। पुरानी मंडी चौराह स्थित ताज के गेट पर धक्का-मुक्की हो गई। इस बीच कई विदेशी पर्यटक, बच्चे और महिलाएं फंस गईं। भीड़ के कारण बच्चे बिलख उठे। बुजुर्ग पर्यटक बेहाल हो गए। भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाएं भी फेल नजर आईं। 

बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ताजमहल समेत सभी स्मारकों में 15 अगस्त तक पर्यटकों का निशुल्क प्रवेश है। इसके कारण ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। वीकेंड के कारण शनिवार को हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंचे। हालांकि, भीड़ को देखते हुए ताज के मुख्य गुंबद पर पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। पर्यटक सिर्फ ताज परिसर में ही भ्रमण कर पाए। आगरा किला, एत्माद्दौला और सिकंदार स्मारक में भीड़ रही। 

Related Articles

Back to top button