उत्तर प्रदेशराज्य

 भारत माता और वंदेमातरम की रही गूंज

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:स्वतत्रंता के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इसमें हर संस्थाएं भी बढ़ चढ़ कर आगे आ रही हैं। इसी क्रम में डा. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय में झंडा फहराया गया। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे, वंदेमातरम की गूंज हुई।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र के नेतृत्व में सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर में झंडारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान और झंडागीत का गायन हुआ। इसी क्रम में असेंबली का आयोजन किया गया। कुलपति ने कहा कि आजादी को पाने के लिए हमारे पूर्वजों ने जो कुर्बानी दी है उसे याद करते हुए हमें समाज और देश के लिए अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से पूरा करना चाहिए।इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि हमें मिलकर देश के लिए अपना योगदान देना होगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए जयघोष करते हुए यह यात्रा मुख्य भवन से शुरू होकर वहीं पर समाप्त हुई। इस अवसर पर परिसर में पौधरोपण भी किया गया।आजादी दिलाने में ऐसे तमाम लोगों का योगदान था जिन्हें कम ही लोग जानते हैं। मगर ऐसे लोगों ने देश को आजाद कराने में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। कहा कि आजादी सबके मिले-जुले प्रयास से मिली। इस दौरान लाइब्रेरी में गांधी जी की प्रतिमा के पास साफ सफाई भी की गई। साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

Related Articles

Back to top button