उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के मामले में थम नहीं रहे हैं
स्वतंत्रदेश,लखनऊ उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के मामले में थम नहीं रहे हैं। पहले हाथरस, फिर बलरामपुर और इसके बाद कई जिलों में दुष्कर्म की घटनाएं सामने आईं। घटनाओं के नाम पर सिर्फ शहर बदल रहे हैं, लेकिन कहानी एक जैसी ही है। ताजा मामला मेरठ जिले से जुड़ा है। यहां शहर में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली बच्ची गुरुवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी के नाबालिग रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बहाने से आरोपी ने अपने घर बुलाया
थाना लिसाड़ी गेट की कॉलोनी में रहने वाले 8 साल की बच्ची गुरुवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस के एक रिश्तेदार ने बच्ची को अपने पास घर के अंदर बुला लिया और वहां उसके साथ रेप किया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग जब मौके की ओर दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्ची का मेडिकल कराया गया।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसकी उम्र 16 साल है। आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।