Uncategorizedउत्तर प्रदेशराज्य

जीत के बाद निरहुआ ने की CM योगी से मुलाकात

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:आजमगढ़ में भगवा लहराने के बाद दिनेश लाल निहुआ मंगलवार की सुबह 10 बजे सीएम योगी से मिलने 5 कालीदास मार्ग पहुंचे। निरहुआ के साथ में भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी मौजूद रही। इस दौरान निरहुआ और भोजपुरी फिल्म कलाकारों ने सीएम योगी को धनुर्धर भगवान राम की प्रतिमा भेंट की।

निरहुआ के साथ में भोजपुरी कलाकार प्रवेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी सीएम ने मुलाकात कर भगवान राम की प्रतिमा भेंट की।

सीएम से मिलने के बाद निरहुआ ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से भी उनके आवास पर मुलाकात की। इसके बाद लखनऊ में भाजपा दफ्तर पहुंचे। यहां संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात जारी है।

Related Articles

Back to top button