उत्तर प्रदेशराज्य

योगी ने केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करके ब्रज क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। खास तौर पर 361 किलोमीटर लंबी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा परियोजना, 52 किलोमीटर लंबी ब्रज तीर्थ पथ परियोजना एवं 72 किलोमीटर लंबी गोवर्धन कनेक्ट परियोजना से जुड़े बिंदुओं पर मंथन किया गया।

ब्रज क्षेत्र के विकास पर की चर्चा

सीएम ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनेवाल, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वी.के. सिंह से भेंट की।

Related Articles

Back to top button