उत्तर प्रदेशराज्य

एलडीए के मुख्य अभियंता हटाए गए

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :शासन ने बृहस्पतिवार को एलडीए के मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह को अचानक उनके पद से हटाकर आवास बंधु में संबद्ध कर दिया गया। इस संबंध में विशेष सचिव आवास अरविंद कुमार चौरसिया की ओर से आदेश जारी किए हैं। मुख्य अभियंता इंदु शेखर सिंह 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे। इंदु शेखर सिंह की पत्नी समेत दो बेटियों के खिलाफ 24 अप्रैल को मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।  इनके ऊपर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। 




इंदु शेखर सिंह पिछले कुछ दिनों से कई विवाद घिर गए थे।
इंदु शेखर सिंह पिछले कुछ दिनों से कई विवाद घिर गए थे। उनके कार्यालय में पिछले दिनों टेंडर के मामले में ठेकेदारों के गुटों में भिड़ंत हो गई थी। इसके अलावा भी उन पर कई आरोप भी लगाए गए हैं। यह कार्रवाई आवास विभाग ने की है। शेखर सिंह करीब साढ़े तीन साल से प्राधिकरण में तैनात हैं। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान कई बार उनको विवादों से घिरना पड़ा।

Related Articles

Back to top button