उत्तर प्रदेशराज्य

नामांकन के आखिरी दिन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा की रामपुर और आजमगढ़ सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन अपने उम्मीदवारों को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सपा नेता आजम खां ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद रामपुर से आसिम राजा के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं, पार्टी ने पूर्व सांसद धर्मेन्‍द्र यादव को आजमगढ़ से अपना उम्‍मीदवार बनाया है। दोनों प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भर दिया है।

 समाजवादी पार्टी ने लोकसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। 

समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा सीट से असिम रजा को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। इसके पहले समाजवादी पार्टी से आजम खान की पत्‍नी तंजीन फातिमा का नाम तय माना जा रहा था, लेकिन नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को आजम खां ने आसिम रजा के नाम की घोषणा की। वह आजम के बेहद करीबी माने जाते हैं और रामपुर से समाजवादी पार्टी के नगर अध्‍यक्ष हैं। उधर, रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने नामांकन के आखिरी दिन आजमगढ़ में भी अपने प्रत्‍याशी के तौर पर धर्मेन्‍द्र यादव के नाम का ऐलान किया है। 

आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव में भाजपा ने दिनेश लाल निरहुआ को दोबारा अपना उम्‍मीदवार बनाया है। 2019 का चुनाव वह अखिलेश यादव से हार गए थे। निरहुआ ने भी आज ही अपना पर्चा दाखिल किया। वहीं बसपा ने बसपा ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली पर दांव लगाया है। जिसके बाद वहां का सियासी समीकरण बदल गया है। लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन करने वाले सपा और बसपा इस बार उपचुनाव में आमने-सामने हैं। जबकि भाजपा की मजबूत एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। 

Related Articles

Back to top button