उत्तर प्रदेशराज्य

पत्नी को घरेलु विवाद मे मारी गोली

 

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार सुबह एक शख्स ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात की वजह तलाशी जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पति कुलदीप सिंह और पत्नी नीलम सिंह को गोली लगी है और दोनों पति पत्नी की मौत हो गई है।

पत्नी की मौके पर हुई मौत

यह घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेंडराही गांव की है। जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह (42 साल) व उनकी पत्नी नीलम सिंह (40 साल) के बीच मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान विवाद इतना गहराया कि कुलदीप ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से नीलम पर फायर झोंक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुलदीप ने खुद को भी गोली मार ली। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मंगलवार सुबह एक शख्स ने पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात की वजह तलाशी जा रही है।

जिला मुख्यालय पर मृतक की मार्बल की दुकान

कुलदीप सिंह की जिला मुख्यालय पर मार्बल की दुकान है। घर पर पति-पत्नी अकेले थे। बाकी दो लड़के और एक बेटी तीनों बाहर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि पति कुलदीप सिंह और पत्नी नीलम सिंह को गोली लगी है और दोनों पति पत्नी की मौत हो गई है। विधिक कार्रवाई हो रही है।

Related Articles

Back to top button