उत्तर प्रदेशराज्य

जालसाज अशोक कुमार पाठक को किया अरेस्ट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सीबीआई की टीम ने लखनऊ से 45 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में जालसाज अशोक कुमार पाठक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने जांच में पाया कि बस संपत्ति को धोखाधड़ी करके बेचने के मामले में अशोक में फर्जी हस्ताक्षर किए थे। सीबीआई ने अशोक कुमार पाठक के खिलाफ 2016 में दर्ज FIR दर्ज कराई थी। जिसकी सीबीआई जांच कर रही थी। लखनऊ सीबीआई कोर्ट में अशोक को पेश किया जा रहा है।

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की 300 बीघा जमीन के फर्जी कागजात बनाने का आरोप

सीबीआई की जांच में अशोक कुमार पर या आरोप मिले हैं कि पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की 300 बीघा जमीन के फर्जी कागजात बनाकर अपने नाम करवा लिया। जिसके बाद अशोक कुमार पाठक ने फर्जी हस्ताक्षर करके इस जमीन को बेच दिया। सीबीआई ने मुतवल्ली के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर जमीन हड़पने का की जांच शुरू की गई थी।

Related Articles

Back to top button