उत्तर प्रदेशराज्य

गोंडा में उप मुख्‍यमंत्री का बड़ा निर्देश

स्वतंत्रदेश, लखनऊ:जिले में जितने भी टीबी के मरीज हैं, उन सभी को अधिकारी व कर्मचारी गोद लें। उन्हें उचित पोषण के साथ ही अन्य सामग्री दी जाए। हर हाल में 2025 तक टीबी को यूपी से समाप्त करना है। इसके लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी मिलकर प्रयास करें। यह निर्देश उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सर्किट हाउस में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में दिए।

गोंडा में सोमवार की सुबह उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सर्किट हाउस में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हर हाल में 2025 तक टीबी को यूपी से समाप्त करना है। 

बैठक में उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोविड टीकाकरण का लक्ष्य हर हाल में पूरा करना है। इसमें सभी को बढ़ चड़कर हिस्‍सा लेना है। सभी अस्पतालों में मरीजों के साथ चिकित्सक अच्छा व्यवहार करें। अस्‍पताल में भी मरीजों को घर जैसा माहौल मिले। अस्पतालों में हर हाल में प्रसूताओं को 48 घंटे तक रुकने की व्यवस्था करें। नवजातों को सभी टीके लगाए जाएं जिससे जच्चा-बच्चा को बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी मरीज के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत न आने पाए। इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारी खुद अस्पतालों का निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारें।

Related Articles

Back to top button