उत्तर प्रदेशराज्य

एक्टिव केस एक हजार के पार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रदेश के कोरोना के मामलों में लगातार बढ़त जारी है। यहां अब एक्टिव केस एक हजार के पार हो गए है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 24 घंटे में 188 नए मामले सामने आएं है। इस दौरान 123 लोग रिकवर हो चुके है। इसी के साथ प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 हजार 44 तक पहुंच गई है। यूपी में अब तक कुल 20 लाख 47 हजार 909 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके है। वही प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 31 करोड़ के पार हो गया है। उत्तर प्रदेश देश में इतने बड़े पैमाने पर वैक्सीन की डोज लगाने वाला पहला राज्य बन गया है।

यूपी में कोविड वैक्सीनेशन का आकंड़ा 31 करोड़ के पार पहुंच गया है

24 घंट में 1 लाख 13 हजार 394 सैंपल की हुई जांच

यूपी में गुरुवार को एक दिन में 1 लाख 13 हजार 394 सैंपल की जांच हुई। इस दौरान कोरोना के 188 नए मामले सामने आएं। 24 घंटे में 123 लोग रिकवर भी हुए। प्रदेश में फिलहाल 1 हजार 44 एक्टिव मामले है। सबसे ज्यादा 108 पॉजिटिव केस गौतम बुद्ध नगर में सामने आएं है। इसके अलावा गाजियाबाद में 38 व लखनऊ में 10 और प्रयागराज में 5 केस पॉजिटिव आएं है।

Related Articles

Back to top button