भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले सपा नेता लोटन राम पद से बर्खास्त,राजपाल कश्यप लेंगे जगह
लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले अपने नेता पर बड़ा एक्शन लिया है। समाजवादी पार्टी ने पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम निषाद को उनके पद से हटा दिया है। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले सपा नेता लोटन राम निषाद पर समाजवादी पार्टी ने कार्रवाई कर दी है। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद से लोटन राम निषाद की छुट्टी हो गई है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद यूपी समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है। लोटन राम निषाद की जगह एमएलसी राजपाल कश्यप को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने वाले लोटन राम निषाद पर समाजवादी ने चार दिन बाबड़ी कार्रवाई की है। वह पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। उनकी जगह अब विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप को अध्यक्ष बनाया गया है। अयोध्या में निषाद ने भगवान श्रीराम को काल्पनिक पात्र बताया था। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि हम 15 दिन में नई प्रदेश कार्यकारिणी बनाएंगे।
