उत्तर प्रदेशराज्य

महंत की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:खैराबाद के एक महंत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महंत कस्बे की मस्जिद के पास दूसरे समुदाय की महिलाओं पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते देखे और सुने जा रहे हैं। वायरल वीडियो दो अप्रैल का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आने वाले महंत बजरंग मुनि बताए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो अप्रैल को खैराबाद कस्बे में भुंइया ताली तीर्थ से मां गौरी देवी मंदिर भूलनपुर तक एक कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा जब एक मस्जिद के पास  पहुंची तो वहां पर नारेबाजी की गई। 

उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर ज‍िले में कस्बे की एक मस्जिद के पास दूसरे समुदाय की महिलाओं पर महंत की आपत्तिजनक शब्दों का वीड‍ियो वायरल हुआ है।

यात्रा की अगुवाई कर रहे महंत बजरंगमुनि ने दूसरे समुदाय की महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। यात्रा कुछ देर तक मस्जिद के पास रुकी भी थी। किसी ने इसका वीडियो भी बनाया। वीडियो में महंत लोगों को भड़काते दिख रहे हैं। लोग, उनकी बातों पर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button