उत्तर प्रदेशराज्य

पीड़िता ने पैरों पर गिराकर बहन बुलवाया

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक लड़की ने छेड़खानी के आरोपी को भरी पंचायत में कभी न भूलने वाला सबक सिखाया। आरोपी को लड़की ने ताबड़ताेड़ कई चप्पल मारे और अपने पैरों पर गिराकर माफी मंगवाई। भरी पंचायत में बहन भी कहलवाया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू की है । यह मामला जलालाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां मॉर्निंग वॉक पर गई लड़की के साथ गांव के ही मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ से नाराज लड़की ने परिवार से शिकायत की। जिसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। जिसमें आरोपी को भी बुलाया गया। इस दौरान लड़की बेहद गुस्से में थी। पंचायत ने सबके सामने आरोपी को पीड़ित के द्वारा चप्पल मारने का फरमान सुनाया। इसके बाद लड़की ने मनचले को चप्पलों से पीटा। फिर अपने पैर छूने के लिए कहा।

शोहदे की पिटाई का वीडियो वायरल।

आसपास जमा लोग वीडियो बनाते नजर आए। मनचले को देखकर लोग हंसते और चिल्लाते रहे। लेकिन लड़की आरोपी को सजा देने में मशगूल रही। साथ ही भरी पंचायत में लड़की ने मनचले से खुद को बहन बुलवाया। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी एस आनन्द ने बताया कि, लड़का काफी दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की का फोटो फोटो खींचकर आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button