उत्तर प्रदेशराज्य

पंजाब में केजरीवाल सरकार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:आज 10 मार्च है और इसी दिन का सबको इंतजार था। मुन्तज़िर वो भी था जो इस देश का अवाम तो है, लेकिन वो इन राज्यों से ताल्लुकात नहीं रखता, लेकिन कहीं-न कहीं उनका वाबस्ता इन राज्यों से जरूर है। आज यूपी, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर के चुनाव नतीजे आ रहे हैं। जैसे-जैसे चुनाव का रिजल्ट सामने आ रहा है, चुनाव में लड़ी पार्टियां और उनके नेताओं की टिप्पणियां भी आने लगी हैं। इस बीच अखिलेश का ट्वीट आया, उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए शुक्रिया कहा। पांचो राज्यों के चुनाव नतीजों पर क्या है राजनीतिक दलों और उनके नेताओं के बयान, हम सभी टिप्पणियों को यहां शामिल कर रहे हैं। 

 उत्तरप्रदेश पंजाब उत्तराखंड गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। 

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर : हम परिणाम के रुझान देख रहे हैं; गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।

राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी: हम पहले दिन से कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। पंजाब के लोगों ने भगवंत मान और केजरीवाल की जोड़ी को गले से लगाया है। पंजाब की सियासत के बड़े बड़े लोगों के सिंहासन डोल गए, उनकी अपनी सीटों पर भी हालत खराब है।

हम पंजाब में सकारात्मक रुझान देख रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि परिणाम भी सकारात्मक होंगे। मैं पंजाब के लोगों को बदलाव के लिए वोट करने के लिए धन्यवाद देता हूं। आप ने पंजाब के 88 विधानसभा क्षेत्रों में शुरुआती बढ़त के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button