उत्तर प्रदेशराज्य

जाटलैंड में जयंत चौधरी ने कहा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी बृहस्पतिवार को जाटलैंड में वोटिंग से गदगद दिख रहे हैं। भले ही वह खुद चुनाव न लड़ रहे हों और पार्टी के प्रचार के लिए वोट भी नहीं डाला। उन्होंने ट्ववीट करते हुए कहा की ईवीएम की खराब होने की शिकायत आ रही हैं। लगता है युवा व किसान पूरे गुस्से में बटन दबा रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि आपसे निवेदन है की इतने जोर से नहीं गठबंधन के पक्ष में प्यार से बटन दबाएं।

जयंत चौधरी मेरठ की प्रत्याशी मनीषा अहलावत के साथ - Dainik Bhaskar
जयंत चौधरी मेरठ की प्रत्याशी मनीषा अहलावत के साथ

पूरे वेस्ट यूपी को छपरौली बनाने की अपील

आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी का यह पहला चुनाव है जब पार्टी की कमान उनके कंधों पर है। अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह के निधन के बाद पार्टी की जिम्मेदारी वह खुद संभाल रहे हैं। इस विधानसभा चुनाव में आरएलडी व समाजवादी पार्टी का गठबंधन है।

आरएलडी 34 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जयंत चौधरी छपरौली में बयान भी दे चुके हैं की पूरे वेस्ट यूपी को छपरौली बनाना है। छपरौली यानी आरएलडी का गढ़। 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर में आरएलडी सिर्फ छपरौली सीट ही जीत सकी थी। किसान आंदोलन के बाद जयंत पूरे तेवर में भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

Related Articles

Back to top button