उत्तर प्रदेशराज्य
सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की 11वीं शिकायत
स्वतंत्रदेश,लखनऊ: यू पी चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। इससे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मुख्य चुनाव आयुक्त, दिल्ली को शिकायत की है। सपा अध्यक्ष ने शिकायत की कि गाजियाबाद-हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों के आधार नंबर ले लिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए दबाव बनाने के खिलाफ शिकायत की है। सपा ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा-पत्र के दिन कहा था कि यूपी चुनाव को लेकर लगातार मिल रही धांधली की शिकायत चुनाव को भेजी जा रही है। चुनाव आयोग को अब दस के करीब शिकायत भेजी गई है। अभी तक किसी भी शिकायत का संज्ञान चुनाव ने नहीं लिया है।

सपा की चुनाव आयोग से 10 शिकायतें
- 80 साल से ज्यादा के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता के मतदान में धांधली की जा रही है। आगरा के फतेहाबाद विधानसभा में भाजपा के दबाव में पोलिंग पार्टी ने मतदाता की इच्छा के खिलाफ मनमाना वोट डाल दिया। प्रशासनिक अधिकारी का सरेआम यह कहना कि “एक वोट से कुछ नहीं होगा” बेहद गंभीर मामला है। ऐसे अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए।ललितपुर से सहारनपुर तक वोटर आई-डी जमा कराए जा रहे हैं। कुछ प्रशासनिक अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग से पार्टी ने शिकायत की है कि इस पर कार्रवाई की जाए।
- भाजपा के मंत्री, विधायक, प्रत्याशी के रिश्तेदार अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों से हटाया जाए और उनको अन्य जनपद में स्थानांतरित किया जाए।
- पुरानी पेंशन को बहाल करने की घोषणा से बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी, शिक्षक, पुलिस कर्मी आदि समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहते हैं। मतदान के दिन ड्यूटी करने वाले निर्वाचन कर्मी पोस्टल मत से मतदान करते हैं। इसके लिए फार्म-12 नहीं दिया जा रहा है। जिससे कई जनपदों के कई विधानसभाओं में मतदान निर्वाचन कर्मी पोस्टल मतदान से वंचित हो रहे हैं।
- कई जनपदों में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुलिस कर्मियों, राज्य कर्मचारियों तथा शिक्षकों से मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, हस्ताक्षरित फोटो, जमा कराया जा रहा है। अन्यथा उनको सस्पेंड करने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों में रोष है तथा आशंकित है कि इसका दुरुपयोग हो सकता है।कई जनपदों में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुलिस कर्मियों, राज्य कर्मचारियों तथा शिक्षकों से मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, हस्ताक्षरित फोटो, जमा कराया जा रहा है। अन्यथा उनको सस्पेंड करने की धमकी दी जा रही है। कर्मचारियों में रोष है तथा आशंकित है कि इसका दुरुपयोग हो सकता है।
- सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय और अन्य जगहों पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए लैपटॉप, टैबलेट बांटा जा रहा है। इससे चुनाव प्रभावित हो रहा है।
- गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त और पुलिस उप-आयुक्त भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है। इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।
- लखनऊ जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए ग्राम प्रधान, क्षेत्र समिति सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बना रहे है। इन्हें तत्काल हटाया जाए।
- लखनऊ आईजी रेन्ज पुलिस पद पर तैनात लक्ष्मी सिंह अपने पति राजेश्वर सिंह प्रत्याशी भाजपा सरोजनीनगर विधानसभा, लखनऊ के पक्ष में मतदान के लिए पुलिस विभाग के कर्मचारियों और मतदाताओं पर दबाव बना रही है। इन्हें तत्काल हटाया जाए।
- रामपुर विधानसभा और कैराना विधानसभा में अतिसंवेदनशील मतदेय स्थलों (बूथों) पर पैरामिलेट्री फोर्स, सीआरपीएफ तैनात किया जाए। इसकी सूची मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन को दे दी गई है।