उत्तर प्रदेशराज्य

नामांकन बाद फंसा इस एमएलए का टिकट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के इकलौते विधायक अम्ब्रीश पुष्कर नामांकन कर जब मंगलवार को कलेक्ट्रेट से लौट रहे थे। उसी समय सपा प्रदेश कार्यालय से पूर्व सांसद सुशीला सरोज हाथ में एक लिफाफा लेकर बाहर निकलती हैं। लिफाफा देख चर्चा शुरू हुई कि इसमें सुशीला सरोज और अम्ब्रीश पुष्कर का भाग्य बंद है। अम्ब्रीश पुष्कर इससे बेखबर मंगलवार को क्षेत्र में सभाएं करते रहें। बुधवार सुबह उनको प्रदेश कार्यालय से फोन आ गया। बताया गया कि उनकी जगह सुशीला सरोज अब मोहनलालगंज से उम्मीदवार होंगी। मोहनलालगंज की तरह ही मलिहाबाद, कैंट, उत्तर और मध्य विधानसभा सीटों पर घोषित प्रत्याशियों के भविष्य पर बुधवार देर शाम तक तलवार लटकती रही।

लखनऊ में मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के इकलौते विधायक अम्ब्रीश पुष्कर नामांकन कर जब मंगलवार को कलेक्ट्रेट से लौट रहे थे। 

मोहनलालगंज क्षेत्र में टिकट काटने की चर्चा के बीच अम्ब्रीश पुष्कर ने समर्थकों के साथ प्रदेश कार्यालय पर डेरा डाल दिया। सपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की नौ में से केवल एक ही सीट मोहनलालगंज ही जीती थी। अम्ब्रीश पुष्कर इसी सीट से जीते भी थे। पार्टी ने दोबारा मोहनलालगंज से अम्ब्रीश पुष्कर को टिकट दिया। जबकि सुशीला सरोज को मलिहाबाद से उम्मीदवार बनाया। सुशीला सरोज मिश्रिख के बाद मोहनलालगंज से सपा की सांसद रही हैं। हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में वह तीसरे नंबर पर आयी थी। अब विधायक अम्ब्रीश पुष्कर भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऐसे में आलाकमान से संपर्क कर विधायक ने अपनी नाराजगी भी जतायी है।

Related Articles

Back to top button