उत्तर प्रदेशराज्य

मेरठ-मुजफ्फरनगर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सपा-रालोद दोनों के मुखिया शुक्रवार को वेस्ट यूपी में चुनावी हुंकार भरेंगे। सपा-रालोद गठबंधन की पहली संयुक्त प्रेसवार्ता शुक्रवार 28 जनवरी को मेरठ और मुजफ्फरनगर दो जिलों में होने जा रही है। अखिलेश और जयंत पहले मुजफ्फरनगर में वार्ता करेंगे, इसके बाद मेरठ बायपास स्थित होटल गॉडविन में दोनों नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता होगी। यूपी चुनाव के पहले चरण का रण जीतने के लिए दलों ने पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा के शीर्ष नेता केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ घर-घर पहुंचकर जनता से वोट की अपील कर रहे हैं। वहीं सपा-रालोद गठबंधन ने भी प्रचार की हुंकार भर ली है।

टिकटों के बंटवारे को लेकर पार्टी नेताओं की नाराजगी करेंगे दूर

सपा-रालोद गठबंधन की पहली रैली मेरठ के सिवालखास के दबथुवा में सात दिसंबर को हुई थी। इस रैली में सपा के अखिलेश यादव और रालोद मुखिया चौधरी जयंत दोनों नेता पहली बार मंच पर एक साथ थे। गठबंधन के बाद दोनों नेताओं ने पहली बार एक मंच साझा किया। दोनों नेता एक हेलिकॉप्टर से सभास्थल पर पहुंचे थे। उस रैली के बाद दोनों नेताओं की यह पहली संयुक्त प्रेसवार्ता होगी, जो पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में होगी। अखिलेश, जयंत के साथ आने का मकसद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में टिकटों के बंटवारे को लेकर अंदरखाने जो मनमुटाव चल रहा है, उसे दूर करना भी है। दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं में टिकटों के बंटवारे को लेकर नाराजगी है। जाट जयंत से नाखुश हैं, वहीं मुसलमानों में आक्रोश है। जाटों का ये आक्रोश तो सिवालखास, मांट, छपरौली में विरोध के रूप में सामने आ गया।

मेरठ में खुद रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस नाराजगी का असर चुनाव पर न हो, इसलिए दोनों नेता कार्यकर्ताओं को समझाएंगे और गठबंधन के लिए वोट मांगने का संदेश देंगे।

Related Articles

Back to top button