राजनीति

सपा कार्यकर्ता लोगों को डरा रहे-कौशल किशोर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कौशल किशोर ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी ने अपनी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। योगी ने जिनके घर पर बुलडोजर चलाया, सपा ने उनको टिकट दिया है। सपा के कार्यकर्ता पुलिस और लोगों को डरा रहे हैं।’

योगी ने जिनके घर बुलडोजर चलाया सपा ने उन्हें टिकट दिया

कौशल किशोर ने कहा, ‘सपा की सूची से लोगों में दहशत है इनके नेता और कार्यक्रता लोगों को धमका रहें हैं कि सरकार बनने के बाद बदला लेंगे। आम जनता के अंदर डर है, उन्हें डर है कि अगर सपा आ गई तो, बिजली सिर्फ 8 घंटे ही मिलेगी। आवास, हर घर नल, शैचालय जैसी सुविधाएं लोगों को नही मिल पाएंगी। 2024 तक हर घर मे नल से जल और पक्का मकान होगा।’

Related Articles

Back to top button