उत्तर प्रदेशराज्य

बीजेपी ऑफिस के सामने आत्महत्या का प्रयास

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ में हजरतगंज स्थित बीजेपी मुख्यालय के गेट नंबर एक पर सोमवार दोपहर एक युवक ने हाथ की नस काट ली। आस-पास के लोगों ने पुलिस की मदद से उसको पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक ने बताया कि पड़ोसी ने उसके घर के सामने गड्ढा खोद दिया था। उसका आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस और नगर निगम में उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

युवक की शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही थी कार्रवाई

हजरतगंज पुलिस के मुताबिक, निशातगंज पेपर मिल कालोनी निवासी शेखू सिंह (38) ने सोमवार दोपहर को मुंह में ब्लेड छिपाकर आया। उसके बाद बिना कुछ कहे उसने बीजेपी मुख्यालय के गेट नंबर एक पर हाथ की नस काट ली। लोगों ने बचाने की कोशिश की तो गला काटने की धमकी देने लगा। पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से शेखू को समझाबुझाकर शांत कराया।

साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसका आरोप है कि पड़ोसी ने घर के समाने गड्ढा खोद दिया है। इसकी कई बार शिकायत पुलिस से लेकर नगर निगम तक में की जा चुकी है। मगर, उसके मामले की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, पत्नी की बीमारी के चलते उसको झलकारी बाई में भर्ती कराया है। कहीं सुनवाई न होने पर वह मानसिक रूप से परेशान हो गया।

इसके बाद उसने यह कदम उठाया। पीड़ित शेखू की शिकायत को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button