उत्तर प्रदेशराज्य

नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। जितनी तेजी से यह वैरिएंट फैल रहा है, उससे लोग काफी ज्यादा डरे हुए हैं। ठंड बढ़ने के साथ इसका खतरा भी बढ़ता जा रहा है। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ लोगों में सर्दी-जुकाम की शिकायत भी बढ़ने लगी है, जो ओमिक्रोन के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ओमिक्रोन के लक्षणों की पहचान करने की जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है। ओमिक्रोन के लक्षण सर्दी-जुकाम की तरह ही होते हैं, लेकिन इसकी शुरुआत धीरे-धीरे दो असमान्य लक्षणों के साथ होती है। इसमें सिर दर्द और थकान शामिल हैं। समय रहते अगर आप इन लक्षणों को पहचान लेंगे और जांच करा लेंगे तो आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सकता है। इस तरह ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण को भी रोका जा सकता है।

1. सर्दी के सीजन में जुकाम, नाक बहना और छींक आम है, लेकिन इसे नजरअंदाज ना करें क्योंकि यह ओमिक्रोन भी हो सकता है।

2. इसमें गले में चुभन महसूस हो सकती है।

4. ओमिक्रोन से संक्रमित होने पर थकान और कमजोरी हो सकती है।

5. अगर पीठ के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो तो सावधान रहें।

6. इसका एक लक्षण सिर दर्द भी हो सकता है।

7. रात में सोते समय तेज पसीना आने की समस्या हो सकती है।

8. मांसपेशियों में दर्द हो सकता है।

9. इसके अलावा तेब बुखार, कफ और टेस्ट-स्मैल जाना भी कोरोना के लक्षण हैं।

Related Articles

Back to top button