उत्तर प्रदेशराज्य

हाउस टैक्स के साथ ये शुल्क भी लिया जाएगा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इसको लागू किया गया। शहरी इलाके के अंदर रहने वाले लोगों को हाउस टैक्स के साथ ही अब यूजर्स चार्ज देना होगा।हालांकि अभी तीन महीने से यह लागू नहीं होगा। लेकिन उसके बाद हाउस टैक्स के साथ यह वसूली होगी। यूजर्स चार्ज में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शामिल है, जिसके कलेक्शन में नगर निगम की स्थित बहुत ही खराब है। अभी भी करीब 40 फीसदी घरों से डोर टू डोर कूड़ा नहीं उठ रहा है। ऐसे में सुविधाएं दिए बिना यूजर्स चार्ज को हाउस टैक्स में जोड़ने पर सवाल उठने लगा है।

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक मेयर और अन्य अधिकारी। - Dainik Bhaskar
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक मेयर और अन्य अधिकारी।

पार्षदों को 40 – 40 स्ट्रीट लाइट मिलेगी

सभी पार्षदों को 40 – 40 स्ट्रीट लाइट मिलेगी। पिछले एक साल से शहर में स्ट्रीट लाइट नहीं लग पा रही थी। इसके अलावा तय हुआ कि चोरी हुई स्ट्रीट लाइट का भुगतान नगर निगम ईईएसएस को नहीं करेगा। करीब एक स्ट्रीट लाइट की कीमत 9 हजार रुपए है। यह भी तय हुआ कि लोक मंगल दिवस पर अगर स्ट्रीट लाइट की शिकायत आती है तो उसको तत्काल प्रभाव से ठीक कराते हुए सही कराया जाएगा।

यह प्रस्ताव पास हुआ

– विश्वविद्यालय मार्ग का नाम केडी सिंह बाबू मार्ग होगा, अभी तक शहर में केडी सिंह के नाम पर स्टेडियम था।

– शुभम सिनेमा चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहे की सड़क अब राम पाल त्रिवेदी मार्ग के नाम से जाना जाएगा।

-कैंट विधान सभा क्षेत्र की नगर निगम सीमा ने स्वर्गीय सतीश भाटिया की प्रतिमा लगेगी।

-ग्राम गणेशपुर रहमानपुर में होम्योपैथिक अस्पताल के साथ योग वेलनेस का निर्माण होगा।

– लक्ष्मण मेला मैदान पर लक्ष्मण 151 फिट ऊंची मूर्ति लगेगी।

– चारबाग में शहर की पहली महिला बाजार निर्माण होगा। इसके लिए 17.45 करोड़ रुपए का प्रस्ताव पास। यहां 125 दुकानें बनेगी।

– कार्यकारिणी ने राज्य सम्पत्ति विभाग का 41 करोड़ रुपए गृहकर ब्याज माफ कर दिया गया।

– अनुसूइया रसोई में 10 रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा। इसके लिए पुनरीक्षित बजट में 50 लाख प्रावधान किया गया है।

Related Articles

Back to top button