उत्तर प्रदेशराज्य

देश में शीर्ष पर पहुंचा यूपी अभियोजन विभाग

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ई-प्रासीक्यूशन पोर्टल पर 56 लाख सूचनाएं दर्ज कर यूपी पुलिस ने देश में अपने शीर्ष स्थान को कायम रखा है। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश 16 लाख सूचनाएं दर्ज कर दूसरे तथा चार लाख सूचनांए दर्ज कर गुजरात तीसरे स्थान पर है। गृह मंत्रालय द्वारा वेबिनार के जरिए आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के अभियोजन विभाग को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने की नीति के तहत प्रदेश का अभियोजन विभाग तेजी से कार्य कर रहा है।

ई-प्रासीक्यूशन पोर्टल पर 56 लाख सूचनाएं दर्ज कर यूपी पुलिस ने देश में अपने शीर्ष स्थान को कायम रखा है।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि ई-प्रासीक्यूशन पोर्टल पर अब तक 56 लाख से अधिक सूचनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। इसके लिए सभी अभियोजन अधिकारियों को लैपटाप व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डिजिटल इंडिया मिशन के तहत अभियोजन को प्रभावी बनाने के लिये ई-प्रासीक्यूशन प्रणाली वर्ष 2015 में लागू की गई थी। एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय के अनुसार पोर्टल पर न्यायालय में चल रहे मुकदमों से जुड़ी सभी अहम सूचनाएं दर्ज की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button