उत्तर प्रदेशराज्य

लोगों को दी दिक्कत, किल्लत और जिल्लत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले उत्तर प्रदेश को मथने में लगे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के साथ गठबंधन की घोषणा के बाद शुक्रवार को अखिलेश यादव ने समाजवादी विजय रथ यात्रा का सातवां चरण प्रारंभ किया। अखिलेश यादव रथ लेकर कांग्रेस के गढ़ रायबरेली पहुंचे हैं, जहां पर वह दो दिन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

 अखिलेश यादव लखनऊ से सपा के विजय रथ को लेकर दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को रायबरेली पहुंचेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी पार्टी ने छोटे दलों को साथ लेने के क्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। हमको भरोसा है कि जनता भी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनवाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के बीच भाजपा ने हर चीज में किल्लत पैदा की है। भाजपा ने दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दी है।

Related Articles

Back to top button