उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस को नहीं मिल रहीं महिला कैंडिडेट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों में सभी पार्टियों ने रैलियों, यात्राओं और सम्मेलनों का सिलसिला शुरू कर दिया है। पार्टी सभी सीटों पर मजबूत उम्मीदवार उतारकर अपनी दावेदारी पुख्ता करने की कवायद में जुटी हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने टिकट के आवेदन की समय सीमा पूरी होने के बाद अब संभावित दावेदारों की स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी है।

दावेदारों की कतार में 15% ही दिख रहीं

मंगलवार सुबह साढ़े 9 बजे शुरू हुई इस स्क्रीनिंग की शुरुआत लखनऊ विधानसभा की 9 सीटों पर 110 दावेदारों के इंटरव्यू से हुई। महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण को लेकर प्रियंका गांधी के निर्णय से यूपी की महिलाएं आश्वस्त नहीं हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के मुख्यालय में टिकट की दावेदारी लेकर आए नेताओं में पुरुषों की संख्या अधिक है। प्रवेश द्वार से लेकर दोनों स्क्रीनिंग कक्षों के बाहर पुरुष नेताओं का ही जमावड़ा है। महिलाओं की संख्या 15-18 प्रतिशत ही है। लखनऊ मध्य से दावेदारी प्रस्तुत कर रहीं वरीस तारे बताती हैं कि महिलाओं का यहां तक लाना ही बड़ा चैलेंज है। हालांकि कई महिला दावेदार अपना दावा प्रस्तुत कर घर लौट चुकी हैं। जबकि पुरूष दावेदार कार्यालय में ही बने हुए हैं।

सबसे ज्यादा महिलाएं लखनऊ मध्य सीट पर
महिलाओं को टिकटों में 40 प्रतिशत का आरक्षण देने की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा महिला दावेदार लखनऊ मध्य सीट की हैं। इस सीट पर 15 लोगों ने दावेदारी प्रस्तुत की है, जिनमें से 7 महिलाएं है। इसके अलावा मोहनलाल गंज से 7 दावेदारों में 3, लखनऊ पूर्व के 11 दावेदारों में 3, कैंट के 9 दावेदारों में 2, और लखनऊ नार्थ से टिकट के 9 दावेदारों में 2 महिलाओं ने ही टिकट के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।

Related Articles

Back to top button