उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रतिज्ञा रैली के लिए मुरादाबाद पहुंची प्रियंका

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करने मुरादाबाद पहुंच गईं। मुरादाबाद मंडल में फिलहाल कांग्रेस के पास 27 में से एक भी सीट नहीं है। मुरादाबाद में प्रियंका की ससुराल है। उनके पति रॉबर्ट वाड्रा मुरादाबाद के ही रहने वाले हैं।

प्रियंका ने कहा कि एक्सपोर्टरों के लिए मेरे पिता राजीव गांधी ने कारोबारियों के लोन माफ किए। टैक्स में भी मदद होती थी।
प्रियंका ने कहा कि एक्सपोर्टरों के लिए मेरे पिता राजीव गांधी ने कारोबारियों के लोन माफ किए। टैक्स में भी मदद होती थी।

इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि आपके शहर ने मेरे परिवार को संरक्षण दिया। यहां आकर बहुत गर्व हो रहा है। मुरादाबाद देश-विदेश में पीतल नगरी के नाम जाना जाता है। मुझे याद है कि एक्सपोर्टरों के लिए मेरे पिता राजीव गांधी ने कारोबारियों के लोन माफ किए। टैक्स में भी मदद होती थी। उन्होंने कहा कि आज स्थिति है कि 8000 करोड़ का निर्यात 2000 करोड़ पर आ गया है। 3 लाख कारीगरों की रोजी-रोटी खत्म हो गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपके कारोबार को बर्बाद किया। सबसे पहले नोटबंदी लागू की। जिससे आपको नुकसान हुआ। आपसे कहा काला धन वापस आएगा। आप सब को पता है कि काला धन नहीं आया। जीएसटी से आपकी कमर टूट गई। कारोबारी परेशान हुआ। बिजली-डीजल महंगा हुआ। कच्चा माल महंगा हुआ।

उधर चीन आगे बढ़ रहा था। उन्होंने हुनर को लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया। लेकिन मुरादाबाद में वो काम नहीं हुआ। जो यहां होना चाहिए था। आपने पीतल नगरी अपने खून-पसीने से बनाई। यह सरकार सिर्फ अंधेर नगरी बनाती है। और अंधेर नगरी का चौपट राजा है। महंगाई, बेरोजगारी दी है इस सरकार ने।

10 लाख पद खाली, लेकिन सरकार नौकरी नहीं दे रही

उन्होंने कहा कि UP-TET की परीक्षा हुई। युवाओं ने मेहनत की, लेकिन पेपर आउट हो गया। 6-6 साल से युवा रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। पेपर आउट होना नई बात नहीं है। 12 परीक्षाओं में ऐसा हुआ है। 10 लाख पद खाली हैं, लेकिन सरकार नौकरी नहीं दे रही है। युवाओं के पास रोजगार है, लेकिन सरकार के पास देने के लिए रोजगार नहीं हैं।

Related Articles

Back to top button