उत्तर प्रदेशराज्य
मेधावी छात्रों को ऑनलाइन छात्रवृत्ति
स्वतंत्रदेश ,लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मेधावी छात्र-छात्राओं को गुरुवार को छात्रवृति ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास से 12.17 लाख छात्र-छात्राओं को आनलाइन छात्रवृत्ति ट्रांसफर करने के साथ ही कुछ से संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही बचे हुए छात्रों को दिसंबर अंत में छात्रवृत्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को 12.17 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में आनलाइन छात्रवृत्ति भेजेंगे। मुख्यमंत्री 458.66 करोड़ रुपये की धनराशि देंगे। इसके साथ ही पहले चरण की छात्रवृत्ति वितरण पूरा हो जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में बचे हुए छात्र-छात्राओं को दिसंबर अंत में छात्रवृत्ति दी जाएगी।



