उत्तर प्रदेशराज्य

तेलीबाग से वृंदावन तक निगमकर्मी बन कर ली चोरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ-रायबरेली रोड पर तेलीबाग से लेकर वृंदावन सेक्टर सात तक सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें एक के बाद एक लगातार चोरी होती रहीं। देखते ही देखते एक किलोमीटर तक के क्षेत्र में अंधेरा छा गया। नगर निगम के मार्ग प्रकाश कर्मी के रूप में चोर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के नाम पर सीढ़ी लगाकर एक के बाद एक रोजाना खोल रहे थे।

लखनऊ-रायबरेली रोड पर तेलीबाग से लेकर वृंदावन सेक्टर सात एक किलोमीटर तक के क्षेत्र में अंधेरा छा गया।
लखनऊ-रायबरेली रोड पर तेलीबाग से लेकर वृंदावन सेक्टर सात तक सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइटें एक के बाद एक लगातार चोरी होती रहीं। 

एक दिन घटना सड़क किनारे एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई तो मकान मालिक ने इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस को दी। मगर न तो पुलिस ने मुकदमा लिखा और न ही नगर निगम के अधिकारियों ने मामले का कोई संज्ञान लिया। मकान मालिक मुकेश महीनों से थाने और नगर निगम का चक्कर काटते रहे। इसके बाद अब एक निगम अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर पीजीआइ थाने में मुकदमा दर्ज किया  है।

 वृंदावन सेक्टर-7 में रहने वाले मुकेश सिंह ने बताया कि मेरेे मकान के ठीक सामने खंभा है, जिसमें स्ट्रीट लाइट लगी थी और जलती भी थी। कुछ दिन पहले दो युवक बाइक से आए, जिसमें मार्ग प्रकाश नगर निगम लिखा था। यह दोनों अपने साथ सीढ़ी भी लेकर आए थे। वह खंभे में सीढ़ी लगाकर स्ट्रीट लाइट को खोल ले गए। चोर स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के नाम पर सीढ़ी लगाकर बेधड़क रूप से उसे खोल ले जाते थे। फिर दोबारा नहीं आते थे। अगली बार उनका निशाना दूसरे खंभे पर होती थी। जलती हुई स्ट्रीट लाइटें खोलने पर मुकेश को उन पर शक हुआ। 

Related Articles

Back to top button