उत्तर प्रदेशराज्य

24 घंटे में एक ही परिवार में दो की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:गोरखपुर में 24 घंटे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चाची और भतीजा शामिल है। हरपुर बुदहट इलाके के सिधौली में गुरुवार की रात भतीजे की मौत हो गई। वहीं शुक्रवार की सुबह उसकी अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी कि इस बीच चाची ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिधौली गांव के रहने वाले मजदूर मनोज कुमार(46) गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र से कोविड का दूसरा टीका लगवाकर शाम को ही घर आए थे। - Dainik Bhaskar
सिधौली गांव के रहने वाले मजदूर मनोज कुमार(46) गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र से कोविड का दूसरा टीका लगवाकर शाम को ही घर आए थे।

मनोज की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
दरअसल, सिधौली गांव के रहने वाले मजदूर मनोज कुमार(46) गुरुवार को स्वास्थ्य केंद्र से कोविड का दूसरा टीका लगवाकर शाम को ही घर आए थे। शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। उसकी मौत का करण स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।

चाची को फालिज का अटैक आया था

वहीं इस घटना के बाद शुक्रवार की सुबह परिजन मनोज की अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उनकी चाची बासमती देवी (67) की भी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बासमती देवी को एक हफ्ते पहले फालिज का अटैक हुआ था। उसके चार बेटे हैं। सभी शादीशुदा हैं। पति घर पर रहकर मजदूरी करता है। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम पसर गया।

Related Articles

Back to top button